छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

पीडब्ल्यूडी के दुर्व्यवहार के विरोध में दुर्ग जिला प्रेस क्लब करेगा मुख्यमंत्री की जनसभा में काली पट्टी लगा कर कवरेज

दुर्ग।  दुर्ग शहर में इन दिनों करोड़ों रुपए की लागत से सड़क चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है । व्हीआईपी जिला होने के कारण प्रदेश के मुखिया दुर्ग सहित जिले की तस्वीर बदलने लगातार विकास के कार्यों के लिए जिले को राशि दे रहे हैं। शहर के नव निर्माण की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग की है ।

किंतु दुर्ग में हो रहे इस निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार ,अनियमितता का अंबार लगा हुआ है । जिस बारे में शहर के विधायक वोरा भी कई बार नाराजगी जाहिर कर चुके है और कई बार ईई अशोक श्रीवास को सख्त हिदायत दे चुके है किंतु ईई श्रीवास के कानो में जु भी रेंगती दिखी हो ऐसा कही भी प्रतीत नहीं होता ।
लगातार हो रही अनियमितता की शिकायत और विरोध शहर के संगठन एवम् विपक्ष भी कर चुका है किंतु ईई श्रीवास द्वारा मामले पर किसी भी तरह की जांच कार्यवाही या हिदायत जारी किया गया हो नजर नहीं आता क्योंकि शहर की स्थिति आज भी जस की तस है ।

शहर की बदहाल स्थिति के बारे में कई समाचार पत्रों ने समाचार भी प्रकाशित किया है ऐसा कई बार हुआ है कि भ्रष्टाचार की जानकारी देने की कोशिश भी की गई है किंतु कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास ठेकेदार के प्रति शायद इतने ज्यादा समर्पित है कि कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार पर आंख मूंद कर बैठे हुए हैं वही पत्रकारों से दुर्व्यवहार करने में विधि नहीं चूका है बता दें कि शहर में हो रहे

निर्माण कार्यों में जिस कंपनी ने ठेका लिया है उस कंपनी का पारिवारिक संबंध बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा के साथ है ऐसे में इस बात का पूरा अंदेशा है कि विधायक के आगे नतमस्तक होकर भ्रष्टाचार पर मौन सहमति देकर अशोक श्रीवास इस भ्रष्टाचार में परोक्ष/अपरोक्ष रूप से शामिल नजर आ रहे हैं पिछले दिनों निर्माण कार्य में हो रही अनियमितता के बारे में जब कुछ पत्रकार कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास से बात करने की कोशिश की तो उनके साथ भी अशोक श्रीवास ने दुर्व्यवहार किया दुर्ग जिला प्रेस क्लब के सदस्यों ने कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास के इस दुर्व्यवहार और निर्माण कार्य में हो रहे

भ्रष्टाचार के खिलाफ निष्पक्ष जांच के लिए और इस भ्रष्टाचार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संज्ञान में लाने के लिए मुख्यमंत्री के 22 अप्रैल को गंज मंडी में हो रहा है जनसभा में काली पट्टी लगाकर समाचार कवरेज करने की बात कही है जिसकी पूर्व जानकारी दुर्ग जिले के जिलाधीश महोदय पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अधीक्षण अभियंता महोदय को भी दे दी गई है वही दुर्ग जिला प्रेस क्लब के कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास के भ्रष्टाचार के खिलाफ इस सांकेतिक विरोध में दुर्ग भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, हिंदू युवा मंच, बजरंग दल एवं स्वाभिमान मंच का समर्थन प्राप्त हुआ है दुर्ग जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष का इस बारे में कहना है कि दुर्ग जिला प्रेस क्लब का विरोध प्रदेश के मुखिया के जनसभा का नहीं कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास के दुर्व्यवहार एवं कार्यों में अनियमितता को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संज्ञान में लाना है एवं ठेकेदार व कार्यपालन अभियंता के ऊपर निष्पक्ष जांच कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग है।

दुर्ग जिला प्रेस क्लब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यह मांग करता है कि दुर्ग शहर में हो रहा है सड़क चौड़ीकरण कार्य में हो रही अनियमितता और कार्यपालन अभियंता के कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच हो एवं दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो।

Related Articles

Back to top button