Uncategorized

मुख्यमंत्री बघेल के मंशा के अनुरूप काम कर रही है सीनियर महिला पार्षद सुभद्रा सिंह प्रत्येक गरीब के मुंंह में निवाला पहुंचाने सैकड़ों गरीबों का बनवा चुकी है राशनकार्ड

भिलाई। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप नगर निगम भिलाई की सेक्टर दस की पार्षद सुभद्रा सिंह पिछले  तीन सालों में जहां एक ओर गरीबों की हिमायती बनकर अपने क्षेत्र के अलावा भिलाईऔर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों के राशन कार्ड बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाते आ रही है और अभी भी निभा रही है।

पिछले साढे तीन साल की कांग्रेस की इस सरकार में प्रदेश के मुखिया के मंशानुरूप प्रत्येक गरीब के मुख मेंं निवाला जाये, छत्तीसगढ शासन की जनकल्याणकारी   योजनाओं का लाभ उन्हे सीधे तौर पर मिले। इसी कड़ी मे ंअब तक एपीएल और बीपीएल राशन कार्ड 8 सौ से एक हजार लोगों का वह बनवा चुकी है। अधिकतर राशनकार्ड सेक्टर 6,सेक्टर 7, सेक्टर 10, सेक्टर 4, फरीद नगर, शांति नगर, केम्प और खुर्सीपार के भी वंचित कार्डधारक महिला मुखिया सीधे तौर पर सुभद्रा सिंह से संपर्क कर अपना राशन कार्ड बनवा कर फूले नही समा रहे है और सुभद्रा को भारी दुआऐ दे रहे हैं।

आपको बता दे कि सुभद्रा सिंह के पास राशन कार्ड बनवाने के लिए गरीब जरूरतमंद लोग ही नही बल्कि कई पार्षद भी अपने क्षेत्र के लोगों का राशनकार्ड बनवाने आते है और राशनकार्ड बनवाकर उसका श्रेय भी स्वयं लेने का कार्य करते है। यहां तक की एक भाजपा के कद़दावर और लगातार 5वी बार पार्षद चुनकर आने वाले ये पार्षद अपने क्षेत्र के 150 लोगों का राशनकार्ड पार्षद सुभद्रा सिंह के माध्यम से बनवाये है।

राज्य शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को मिले यही मेरी सोच-सुभद्रा सिंह
सुभद्रा का कहना है कि मैं मुख्यमंत्री की मंशानुरूप हमेशा शोषित पीडि़त गरीबों के लिए काम करते रहूंगी। कांग्रेस सरकार की रीति नीति के अनुरूप शासन जो भी योजनाएं चला रहा है, उसका लाभ सीधे तौर पर जरूरतमंद हितग्राहियों को मिले ऐसी मेरी सोच है। सुभद्रा सिंह सेक्टर 10 की पार्षद के साथ साथ महिला कांग्रेस की भिलाई की अध्यक्ष भी है।

Related Articles

Back to top button