पेट की गैस का उपचारपेट में गैस की समस्या के लक्षण

पेट की गैस का उपचार
आज के समय में न सिर्फ बड़े-बूढ़े बल्कि बच्चे और युवा भी पेट में गैस की समस्या से जूझ रहे हैं। गलत खान-पान की वजह से ये समस्या आती है। अगर समय चलते इसका इलाज नहीं किया गया तो लंबे समय के लिए दिक्कत पैदा हो सकती है। गैस का अपने आयुर्वेद में उपलब्ध है। आपके घर में उपस्थित चीजों के द्वारा आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं।
पेट में गैस क्यों बनती है?
ज़्यादा खट्टा, तीखा, मसाले वाला खाना खाने से, देर रात तक जागना, पानी कम पीना, गुस्सा, चिंता, बहुत देर तक एक ही जगह बैठे रहने आदि से गैस बनने लगती है, इसके अलावा कुछ दाल व सब्ज़ियां भी ऐसी होती हैं जो गैस बनाती हैं। ज़्यादा चाय पीने से भी गैस बनती है। इससे पेट, पीठ, सीने, सिर में दर्द होने लगता है, भूख कम लगती है, डकारें आती हैं, सीने व पेट में जलन होती है, चक्कर आना, जैसी समस्याएं हो जाती हैं।
पेट में गैस की समस्या
भूख न लगना
बदबूदार सांसें आना और पेट में सूजन रहना
उलटी, बदहज़मी, दस्त होना
पेट फूलना
पेट की गैस को खत्म करने का इलाज
नीबू के रस में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर सुबह के वक्त खाली पेट पिएं।
काली मिर्च का सेवन करने पर पेट में हाजमे की समस्या दूर हो जाती है।
आप दूध में काली मिर्च मिलाकर भी पी सकते हैं।
छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या में काफी लाभ मिलता है।
दालचीनी को पानी मे उबालकर, ठंडा कर लें और सुबह खाली पेट पिएं। इसमें शहद मिलाकर पिया जा सकता है।
लहसुन भी गैस की समस्या से निजात दिलाता है। लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबालकर इसका काढ़ा पीने से काफी फादा मिलता है। इसे दिन में 2 बार पी सकते हैं।
दिनभर में दो से तीन बार इलायची का सेवन पाचन क्रिया में सहायक होता है और गैस की समस्या नहीं होने देता।
रोज अदरक का टुकड़ा चबाने से भी पेट की गैस में लाभ होता है।
पुदीने की पत्तियों को उबाल कर पीने से गैस से निजात मिलती है।
रोजाना नारियल पानी सेवन करना गैस का फायदेमंद उपचार है।
इसके अलावा सेब का सिरका भी गर्म पानी में मिलाकर पीने से लाभ होगा।
इस सभी उपचार के अलावा सप्ताह में एक दिन उपवास रखने से भी पेट साफ रहता है और गैस की समस्या पैदा नहीं होती।
ऊपर दिए गए कोई भी आयुर्वेदिक उपाय को अपनी सुविधा के अनुसार घर में करने से आप पेट की गैस से छुटकारा पा सकते है।
नोट – अगर आपको पेट में गैस की समस्या काफी लंबे समय से है तो कृपया करके डॉक्टर की परामर्श जरूर लें।