केन्द्रीय हाईकमान बस्तर को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने तैयार?

उ.ब.कांकेर के भाजपा सांसद के नाम पर हुई चर्चा
वर्तमान में बस्तर के सभी 12 सीटों पर कांग्रेस विधायकों का कब्जा
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 को विधानसभा एवं वर्ष 2024 को लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में दो दिन पूर्व बैठक हुई थी जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए थे।
इसके पूर्व उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 को चुनाव को देखते हुए गंभीर मंत्रणा की गई थी तब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को कुछ दिनों के लिए ही जीवनदान मिला था।
्छत्तीसगढ़ के बस्तर में कभी 12 में से 11 विधायक भाजपा के होते थे, तब बस्तर के दिवंगत सांसद बलिराम कश्यप का महत्वपूर्ण रोल था, उनकी कमी को उनके पुत्र दिनेश कश्यप पूरा नही कर सके। दक्षिण बस्तर में कांग्रेस से दीपक बैज संासद चुने गए है। एक मात्र दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक भीमा मंडावी चुने गये थे जिनकी कथित रूप से नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। वहां से उप चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा की सीट हथिया ली है।
बस्तर को पुन: भाजपा की ओर मतदाताओं को कैसे आकर्षित करें इसके लिए किसे केन्द्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया जाये पर भी विशेष चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि पूरे बस्तर में उत्तर बस्तर से एक मात्र भाजपा के प्रतिनिधि के रूप में सांसद चुनकर आये है, उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, जिससे बस्तर को प्रतिनिधित्व मिल सके।
उत्तर बस्तर कांकेर के सांसद मोहन मंडावी का पूरे बस्तर संभाग में गोड़ आदिवासी समाज पर न केवल अच्छा अधिकार है, बल्कि इस अंचल में समाज सुधारक, रामायणी एवं उन्नत कृषक के अतिरिक्त उच्च शिक्षित शिक्षक के रूप में जाने जाते है। सांसद मोहन मंडावी पूर्व में छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग के सदस्य भी रहे है। वे उत्तर बस्तर एवं दक्षिण बस्तर के 500 से अधिक ग्रामों के सामाजिक संास्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़े हुए है। स्व. बलिराम कश्यप सांसद मोहन मंडावी के राजनैतिक गुरू रहे हैं। इस दृष्टि से भी श्री मंडावी को बस्तर के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि बस्तर को भाजपा की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए सर्वाधिक उपयुक्त माना जा रहा है।