राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत जिले के किसानों के खातों में पैसा आने से खेती कार्य सुचारू रूप से चलेगा श्रीमती मंजू सिंह गांधी️ राजीव️️ राजीव️ राजीव️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️
राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत जिले के किसानों के खातों में पैसा आने से खेती कार्य सुचारू रूप से चलेगा श्रीमती मंजू सिंह
अजय शर्मा सबका संदेश संभाग प्रमुख
जांजगीर- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य श्रीमती मंजू सिंह ने बताया कि कांग्रेस द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में किसानों से 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की बात कही गई थी , प्रदेश में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनावी घोषणा पत्र को पूरा करते हुए किसानों से 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है 21 मई को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के 1 लाख 83 हजार 529 किसानों के खाते में कृषि आदान सहायता (इनपुट सब्सिडी) के रूप में 130 करोड़ 03 लाख 89 हजाऱ रूपए की राशि अंतरित की गई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ सीजन 2020-21 जिले के किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत कुल 478 करोड़ 96 लाख 46 हजार रूपए का लाभ मिलेगा। कुल राशि का 27.15 प्रतिशत अर्थात 130 करोड़ 03 लाख 89 हजाऱ रूपए का भुगतान किया गया।
गोधन न्याय योजना के तहत 15 मार्च से 15 मई तक पशुपालकों से गोबर खरीदी की राशि 7.17 करोड़ रूपए का ऑनलाईन अंतरण राज्य के पशुपालकों को किया गया।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में फसल उत्पादकता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 21 मई 2020 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत खरीफ सीजन 2019-20 में जिले के पंजीकृत लगभग एक लाख 69 हजार 54 किसानों को कृषि आदान सहायता के रूप में 538 करोड़ 87 लाख 52 हजार रूपए की आदान सहायता राशि दी गई थीं। चार किश्तों में यह राशि किसानों के बैंक खाते में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अंतरित की गई थी। खरीफ वर्ष 2020-21 में 9,000 इनपुट सब्सिडी दी जायेगी। राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के हित में कई निर्णय लिए जा रहे हैं। ,गोधन न्याय योजना अंतर्गत दो रुपए प्रति किलो की दर से गोबर की खरीदी गोठान में की जा रही है, गोठान मैं महिला सहायता समूह द्वारा गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद का निर्माण कार्य किया गया था राज्य शासन द्वारा गोधन वर्मी कंपोस्ट खाद को सोसाइटी के माध्यम से किसानों को 10 रुपये प्रतिकिलो की दर से केसीसी ऋण में उपलब्ध करवाई जा रही है, वर्मी कंपोस्ट खाद का किसानों द्वारा खेत में उपयोग की जाने से खेत मे उर्वरा शक्ति बढ़ने के साथ-साथ रसायन का उपयोग नहीं होगा, रसायनिक खाद का उपयोग करने से उर्वरा शक्ति घटने के साथ-साथ मृदा के जीव नष्ट होने के साथ-साथ मृदा कठोर हो जा रही है रसायनिक खाद का मानव शरीर में भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए फसल उत्पादन के लिए गोधन वर्मी कंपोस्ट खाद को बढ़ावा दिया जा रहा है । किसानों के खातों में राजीव गांधी न्याय योजना अंतर्गत राशि आने से जांजगीर-चांपा जिले में खेती का कार्य तीव्र गति से प्रारंभ हो सकेगा किसान खेत को तैयार करने के साथ-साथ आवश्यक उपकरण एवं खेती में लगने वाले सामानों की खरीदी कर सकेंगे जांजगीर-चांपा जिला में 31 मई तक लॉक डाउन होने से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एवं अन्य बैंकों में किसानों के साथ साथ आम लोगों को पैसे का लेनदेन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था मंजू सिंह द्वारा कलेक्टर को समस्या के संबंध में अवगत करवाने पर आज कलेक्टर द्वारा आदेश जारी करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एवं अन्य बैंकों में किसानों के साथ साथ आम लोगों को भी लेन-देन करने की अनुमति प्रदान करने का आदेश जारी किया गया।