छत्तीसगढ़

वनमंडल केशकाल में हरा सोना के संग्रहण समय वर्षा से लक्ष्य पूरा नहीं – बीएस ठाकुर, डीएफओ

पत्ता खरीदी बंद व बोरा भर्ती चालू

केशकाल (के शशिधरण)। वर्ष 2021 की तेन्दुपत्ता सीजन में वनमंडल केशकाल अंतर्गत संचालित 16 समितियों की हरा सोना कहलाने वाला तेन्दूपत्ता की संग्रहण कार्य प्रारंभ होने के बाद से लगातार 7 दिवस तक चली बेमौसम की वर्षा पानी के चलते इस बार शासन द्वारा केशकाल वनमंडल को दी पत्ता खरीदी का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया हैं, वर्षा पानी के चलते संग्रहण कार्य एक साप्ताह बंद कराना पडा था, पत्ता संग्रहण कार्य प्रारंभ होने के बाद हुई वर्षा पानी के चलते बीच में पत्ता संग्रहण कार्य प्रभावित हुआ है, तथा वर्तमान में पत्ता खरीदी पूर्ण रूप से बंद होने के साथ क्रय किये गये पत्ता की उल्टाई पल्टाई व बोरा भर्ती कार्य प्रारंभ है, उपरोक्त जानकारी श्री बी.एस. ठाकुर प्रबंध संचालक एवं वनमंडलाधिकारी वनमंडल केशकाल वन वृत्त कांकेर, जिला कोण्डागांव छ.ग. द्वारा हमारे प्रतिनिधि द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब में दी है। श्री बी.एस. ठाकुर प्रबंध संचालक, वनमंडल केशकाल ने आगे जानकारी देते बताया कि राज्य शासन की आदेश निर्देश के तहत वनमंडल केशकाल में कुल 16 प्राथमिक वनोपज समितियां संचालित है, जिसमें से 4 समितियों का पत्ता खरीदी ठेकेदार द्वारा तथा शेष 12 प्राथमिक समितियों की पत्ता क्रय वन विभागीय द्वारा कराये जाने का जानकारी दी है, वन प्रबंध संचालक केशकाल ने आगे जानकारी में बताया कि हमारे वन मंडल अंतर्गत संचालित कुल 16 समितियों में तेन्दुपत्ता संग्रहण किये संग्रहण कर्ताओं की उनके पारिश्रमिक नगद भुगतान कराने की आदेश राज्य शासन से प्राप्त हुआ है, जो संग्रहण किये पत्तों को परिवहन कार्य पूर्ण होने पर संग्रहण कर्ताओं की नगद भुगतान शासन की आदेश निर्देश के तहत जल्दी प्रारंभ कराने की जानकारी अधिकारी ने दी है।

 

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button