छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

मैत्रीबाग को रिसाली निगम से अलग कर मंत्रीजी ने रिसाली वासियो के साथ किया अन्याय – जोगी कांग्रेस : The minister did injustice to Risali residents by separating Maitribagh from Risali Corporation – Jogi Congress

दुर्ग//ज्ञात हो की 40 वार्ड वाले नवनिर्मित रिसाली नगर निगम का प्रथम चुनाव होना। जिस पर सभी राजनैतिक पार्टी द्वारा अपनी पार्टी की निगम सरकार बैठाने की तैयारी मे झुट गये है । इसी बीच नवनिर्मित रिसाली निगम का ह्रदय स्थल टंकी मरोदा मे स्थित मैत्रीबाग रिसाली निगम अन्तर्गत होकर भी रिसाली निगम मे ना आकर भिलाई नगर निगम के अन्तर्गत आता है।
जिसे लेकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे दुर्ग ग्रामीण इकाई के नेता श्री धर्मेंद्र बंजारे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी पर आरोप लगाते हुवे कहा की अपनी कांग्रेस पार्टी के नेताओ को संतुष्ट करने व उनके मध्य संतुलन बनाने रखने के लिये रिसाली नगर निगम के वासी जनताओ के साथ मंत्री जी ने अन्याय किया है जबकी नियमत: मैत्रीबाग रिसाली नगर निगम का मुख्य हिस्सा होना चाहिए था क्योकि मैत्रीबाग टंकीमरोदा के नाम से जाना जाता रहा है और टंकी मरोदा नवनिर्मित रिसाली नगर निगम का ह्रदय स्थल है ऐसे मे मैत्रीबाग का रिसाली निगम मे ना होना अन्याय ही है ।धर्मेंद्र बंजारे ने आगे कहा की रिसाली निगम की जनता जागरुक पढ़े लिखे समझदार लोग है इस अन्याय का जवाब कांग्रेस पार्टी को जरुर देगी ।।

Related Articles

Back to top button