छत्तीसगढ़

राममंदिर निर्माण जागरूकता रैली का दुर्ग में नारीशक्ति प्रकोष्ठ द्वारा भव्य आयोजन

*राममंदिर निर्माण जागरूकता रैली का दुर्ग में नारीशक्ति प्रकोष्ठ द्वारा भव्य आयोजन*

*प्रान्तीय अखण्ड ब्राह्मण समाज नारी शक्ति प्रकोष्ठ जिला ईकाई दुर्ग द्वारा प्रदेश महासचिव ना.प्रकोष्ठ ममता तिवारी, प्रदेश संगठन सचिव नारी प्रकोष्ठ भारती तिवारी, जिलाध्यक्ष आशा शुक्ला,सचिव श्वेता शुक्ला के नेतृत्व में व पं.अजय शुक्ला प्रदेशाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के विशेष सहयोग से,भव्य शोभायात्रा का आयोजन कर राममंदिर निर्माण में अशंदान व सहयोग हेतु, न्यूआदर्श नगर से महराजा चौक, से पोटिया चौक तक रैली का आयोजन किया गया।अन्त में महाआरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपाध्यक्ष इंदु दुबे, जिलाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ आरती शुक्ला,सह संयोजक रत्ना शर्मा, सहसचिव रानी उपाध्याय, प्रचार सचिव निहारिका शर्मा, व सभी नारीप्रकोष्ठ के सम्मानित सदस्य उपस्थित थे। साथ ही वार्ड पार्षद सविता. पोषण साहू, नेता प्रतिपक्ष व पार्षद अजय वर्मा, मनोज मिश्रा के साथ लगभग 150लोगों की उपस्थित महत्वपूर्ण थी। अन्त में नारीप्रकोष्ठ द्वारा प्रसाद के रुप में सभी उपस्थिति जनों को खिचड़ी का वितरण कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी।उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी कान्हा तिवारी द्वारा दी गयी।संगठन की ओर से आप सभी को सराहनीय कार्य हेतु बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।*
●●●●●●●●●●●●●●●●●
सौजन्य:_÷प्रदेश संयोजक छ.ग.प्रा.अ.ब्रा.समाज छ.ग.

Related Articles

Back to top button