हसदा मंडल में राम भक्तों ने निकाली भव्य बाइक रैली

छत्तीसगढ़ बेमेतरा:- बेमेतरा बेरला विकाशखण्ड के हसदा मंडल में राम भक्तों के द्वारा राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संकलन अभियान हेतु जन जागरण अभियान के तहत भव्य बाइक रैली कर आम जनमानस के बीच भगवान राम का भव्य मंदिर के लिए जागरण चलाए जा रहे हैं राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संकलन अभियान बाइक रैली हसदा मंडल मे सर्वप्रथम हसदा पश्चात नेवनारा,देवादा होते हुए ग्राम हरदा में भारत माता की आरती के साथ यह भव्य बाइक रैली जागरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ इसमें 60 से अधिक बाइक व लगभग 100 से अधिक युवा रामभक्त इस रैली में रहे !
भारतीय संस्कृति देव संस्कृति है वर्तमान में इस देव संस्कृति को ग्रामीण युवाओं में जन जागरण के माध्यम से भगवान श्री राम के जीवन का अध्ययन कर उनके संस्कारों को ग्रहण करना बहुत जरूरी है जिसके लिए समय-समय पर इस प्रकार के जन जागरण कार्यक्रम जरूरी !
राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र निधि संकलन अभियान के मंडल संयोजक दुर्गेश वर्मा ने कहा की कठिन परिश्रम पश्चात 500 साल के बाद हमारे हिंदू गौरव भगवान श्री राम रामलला जी अयोध्या में विराजमान होने जा रहे है और ऐसे समय को हम खो नहीं सकते राम लला हम सब की है हम सब के माध्यम से राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पूर्ण हो जिसके लिए जन जागरण विशेष आज हसदा मंडल के युवाओं द्वारा भव्य बाइक रैली किया गया !
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संध्या पर गणेश जी , बलिराम धीवर जी, होलु राम साहू जी , डमरूधर साहू जी ,ओमेश साहू, देवलाल सिन्हा जी,टोपेन्द्र साहू जी ,डोमन साहू, पंकज वर्मा, आकाश वर्मा,लक्की वर्मा , अशोक वर्मा , गौरव,वेदकुमार , तुकेश्वर वर्मा , रामेश्वर गयकवार्ड ,मनोज बंजारे,
व हसदा मंडल के गाँव हसदा,नेवनारा,सांकरा,देवादा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे