छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने धान खरीदी पर्यवेक्षण के लिए अधिकारियों की लगायी ड्यूटी Collector imposed duty of officers for supervision of paddy purchase

कलेक्टर ने धान खरीदी पर्यवेक्षण के लिए अधिकारियों की लगायी ड्यूटी
नारायणपुर, 04 दिसम्बर 2021- कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के नेतृत्व में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन 1 दिसम्बर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक एवं मक्का उपार्जन 1 दिसम्बर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक की जावेगी। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिले तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व मंशा के अनुरूप धान एवं मक्का उपार्जन का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके इस दृष्टि से धान उपार्जन केन्द्रों की सत्त निरीक्षण एवं नियंत्रण किये जाने बारदाना की व्यवस्था, उपार्जन केन्द्रों में उत्पन्न होने वाली समस्यों का त्वरित समाधान करने हेतु तथा शासन के निर्देशानुसार औसत अच्छी किस्म के धान एव मक्का की खरीदी करवाने एवं किसानों के सहयोग की दृष्टि से जिला स्तरीय अधिकारियो की उपार्जन केन्द्रवार श्री आई एक्का जिला योजना एवं सांख्यिकी को धान खरीदी केन्द्र नारायणपुर, श्री जी.आर. मण्डावी जिला शिक्षा अधिकारी को बेनूर, श्री बीएस बघेल उपसंचालक कृषि को धौड़ाई, डॉ. आर के पडौटी उप संचालक पशु एवं चिकित्सा को गरांजी, श्री डीपी मण्डावी सहायक संचालक कृषि को झारा, श्री मुकेश ठाकुर प्रभारी तहसीलदार को ओरछा, श्री आर के तारम जिला आबकारी को बाकुलवाही, श्री मोहन साहू सहायक संचालक उद्यान को बिंजली, श्री संजय चंदेल सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा को छोटेडोंगर और श्री रविकांत धु्रर्वे जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को बासिंग धान खरीदी केन्द्र में ड्यूटी लगाई गई है।