छत्तीसगढ़

CG-नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया

कवर्धा, 25 जनवरी 2021। नेहरू युवा केंद्र कवर्धा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में श्री सौरभ कुमार निषाद जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र कवर्धा के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी वर्षगांठ पर संगोष्ठी, फिट इंडिया कैंपेन, साइकिल रैली, निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी के चलचित्र पर पूजन, माल्यार्पण के साथ हुआ साथ ही नेता जी के कार्यों को याद किया। नेहरू युवा केंद्र कवर्धा सभी ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शर्मिला मिरे, रवि देवांगन, भीषण परते, ओंकार सिंह राजपूत, ओम प्रकाश मंडावी, परसोत्तम, नगेंद्र मोहले, कीर्ति साहु, लोकेश देवांगन, जयनू पटेल युवा मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button