छत्तीसगढ़

नया बस स्टैण्ड के पास गार्डन में बनेगा गढ़कलेवा

कांकेर विनोद कुमार साहू-सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

नया बस स्टैण्ड के पास गार्डन में बनेगा गढ़कलेवा!

जिला मुख्यालय कांकेर के नया बस स्टैण्ड के सामने स्थित गार्डन में गढ़कलेवा की स्थापना की जाएगी, जहॉ पर लोगों को छत्तीसगढ़ी व्यंजन का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। जिले के कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने आज अधिकारियों के साथ

 

गढ़कलेवा संचालित करने के लिए उपयुक्त स्थल का चयन करने हेतु शहर के विभिन्न स्थलों जैसे- घड़ी चौक, डंडिया तालाब के पास चौपाटी स्थल और नया बस स्टैण्ड के सामने स्थित गार्डन का अवलोकन करने के बाद गढ़कलेवा संचालन के लिए नया बस स्टैण्ड के गार्डन का चयन किया गया। निरीक्षण के दौरान कांकेर के एसडीएम उमाशंकर बंदे, आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त विवेक दलेला, मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य

 

अधिकारी डॉ. जे.एल उईके, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सी.एस. मिश्रा, आकांक्षी जिला फेलो अंकित पिंगले एवं नेहा सिंह भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि गढ़कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजन जैसे- दाल-भात, रोटी, सब्जी, चिला रोटी, ठेठरी, खुर्मी, फरा, अरसा, लडडू, रखिया बरी, कोंहड़ा बरी, मुरई बरी, उड़द दाल, मूंग दाल और साबूदाना के पापड़, मसाला युक्त मिर्ची, बिजौरी, लाइ बरी सहित मड़िया पेज एवं अन्य छत्तीसगढ़ी व्यंजन उपलब्ध होंगे।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button