छत्तीसगढ़

परमानंद निषाद•प्रिय•’स्वामी विवेकानंद साहित्य स्मृति सम्मान 2021’से हुए सम्मानित

 

*परमानंद निषाद•प्रिय•’स्वामी विवेकानंद साहित्य स्मृति सम्मान 2021’से हुए सम्मानित*

राष्ट्रीय अग्रसर हिंदी साहित्य और ई- पत्रिका के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसमें देशभर के कवियों ने प्रतिभाग किया। इस कवि सम्मेलन में कसडोल के ग्रामीण क्षेत्र निठोरा से परमानंद निषाद”प्रिय” ने भी भाग लेकर हिन्दी बोली में स्वामी विवेकानंद पर काव्य प्रस्तुत की। सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें निठोरा के साहित्यकार परमानंद निषाद”प्रिय” को ‘स्वामी विवेकानंद साहित्य स्मृति सम्मान 2021’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अग्रसर हिंदी साहित्य मंच के संस्थापक ऐन के सरस्वती ‘नरसी’ ने बताया कि कवि सम्मेलन का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के संदेशों को जन जन तक पहुँचाना है। इस सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले मुख्यत: भूपसिंह भारती,दीपक क्रांति,रूपा व्यास,जयप्रकाश चौहान अजनबी,रिखब चंद राका कल्पेश जी,मोनिका महाजन,संजय मीना,अंजनी शर्मा,रितु अग्रवाल,कपिल दुबे,रजनीश रामशर्मा,डॉ मीना कुमारी सोलंकी,डॉ मीना कुमारी परिहार,अभिमन्यु पाराशर,राजकुमार अरोरा इत्यादि एवं समस्त राष्ट्रीय अग्रसर परिवार को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button