छत्तीसगढ़

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति के सदस्य बने कुंडा मंडल के यशवंत चंद्राकर व दिनेश मिश्रा

।। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति के सदस्य बने कुंडा मंडल के यशवंत चंद्राकर व दिनेश मिश्रा ।।

।। कुंडा न्यूज़ ।।

भारतीय जनता पार्टी के प्रशस्थ व समग्र कार्य क्षेत्र को लेकर वर्तमान में युवाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर पार्टी प्रमुख संवेदनशील दिखाई दे रहे हैं। पार्टी का मानना है कि युवा वर्ग एवं मातृशक्ति नई ऊर्जा के साथ देश प्रदेश एवं पार्टी को नई दिशा एवं दशा देने में तन मन धन से समर्पित रहते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप पार्टी को एक नई ऊंचाई प्राप्त होती है। इसी उद्देश्य से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में जिला कबीरधाम के कुंडा मंडल से युवा एवं किसान नेता यशवंत चंद्राकर एवं दिनेश मिश्रा को पार्टी के द्वारा प्रदेश सदस्य का दायित्व सौंपा गया है।
ज्ञात हो कि इन्हें प्रदेश सदस्य बनाए जाने के पश्चात पार्टी के सदस्य एवं उनके प्रशंसकों ने भाजपा मंडल कुंडा में इनका भव्य स्वागत किया । फूलमाला पहनाकर, मीठा बांटकर, खुशी जाहिर की गई पटाखे की लड़ियां जलाई गई। इस अवसर पर किसान नेता यशवंत चंद्राकर एवं दिनेश मिश्रा ने भाजपा मंडल कुंडा के समस्त सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में पार्टी ने जो हम पर विश्वास किया है एवं जो दायित्व सौंपा है, उसे हम पूरे इमानदारी से करते हुए, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देवसाय एवम् किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल को पार्टी के समक्ष धन्यवाद दिया व आभार जताया।चंद्राकर व मिश्रा पार्टी को नई ऊंचाई तक ले जाने में समर्पित रहेंगे । इस कार्यक्रम में चंद्राकर व मिश्रा को बधाई देने वालों में अनिलसिह ठाकुर जिला अध्यक्ष, महामंत्री क्रांति गुप्ता, पूर्व विधायक पंडरिया मोतीराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकुमार भट्ट, जनपद अध्यक्ष पंडरिया श्रीमती समुंद सेवाराम कुर्रे , लालजी चंद्रवंशी पूर्व विधायक प्रत्याशी पंडरिया ,मंडल अध्यक्ष कुंडा मुकेश सिंह ठाकुर, कल्याणसिह ठाकुर,श्रीमती भावना बोरा, परमानंद शर्मा रणवीरपुर , बाबूलाल चंद्राकर इंदौरी, सुखदेव मंडल अध्यक्ष दुल्लापुर, अमित चंद्रवंशी जनपद सदस्य, गीतासाहू, दीपा ध्रुव जनपद सदस्य, नंदलाल चंद्राकर जनपद सदस्य एवम् वरिष्ठ समाजसेवी, श्रीमती अनजनी कृष्णा चंद्राकर जनता सभापति, भुनेश्वर चंद्राकर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष,

 

 

महेश्वर साहू, रामस्वरूप साहू, महेंद्र धृतलहरे ,मोहन कुर्रे ,संतोष चंद्रवंशी, श्रीमती कुवरिया चंद्राकर भाजपा महिला नेत्री, श्रीमती माया देवी चंद्रसेन, श्रीमती गायत्री चंद्रवंशी, जेठू राम निर्मलकर, सुमन ढीमर, हरे कृष्ण शुक्ला, किशोर चंद्राकर, राम कुमार चंद्राकर , श्रवण साहू ,राजाराम चंद्राकर ,मनोज सिंह ठाकुर ,निलेश गुप्ता, जोगी चंद्राकर के साथ ही साथ भाजपा मंडल कुंडा एवं क्षेत्र के नागरिकों ने चंद्राकर एवं मिश्रा को बधाई दे दिया ।

Related Articles

Back to top button