छत्तीसगढ़

विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर विश्व हिंदी साहित्य भारती के दुर्ग इकाई का गठन

नंदिनी अहिवारा से राकेश जसपाल,,

डाॅ हंसा शुक्ल अध्यक्ष और चंद्रकांत साहू महामंत्री बने

विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर विश्व के 33 देशों में कार्यरत संस्था हिंदी साहित्य भारती छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला इकाई की बैठक मदर प्राईड विद्यालय, दुर्ग में आयोजित की गई। इस बैठक में संस्था के कार्यकारिणी के सदस्यों का मनोनयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष डॉ. हंसा शुक्ला, महामंत्री चंद्रकांत साहू, उपाध्यक्ष डॉ. सुजाता दास व बेनी राम वर्मा, संगठन मंत्री रामदेव शर्मा, मंत्री डॉ. दीक्षा चौबे व कुलदीप वर्मा, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह,को बनाया गया। मार्गदर्शक व सलाहकार के रूप में डॉ. प्रदीप वर्मा का मनोनयन किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सूर्यकांत गुप्ता, राम कुमार वर्मा, चरोदा, मोहित शर्मा, पाटन, ललित बिजौरा, रोमनाथ पटेल, नेम सिंह साहू, डाॅ सरिता साहू निर्वाचित हुए। आवश्यकता अनुसार कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
विश्व हिंदी दिवस के पावन अवसर पर आयोजित बैठक में डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. सुजाता दास, बेनी राम वर्मा, नेम सिंह साहू, डॉ. दीक्षा चौबे, सूर्यकांत गुप्ता, विक्रम सिंह, रामदेव शर्मा, चंद्रकांत साहू, कुलदीप वर्मा आदि ने सरस काव्य पठन किया।
इस अवसर पर हिंदी साहित्य भारती छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह संस्था राष्ट्रीय चेतना एवं भाव धारा के विकास करने हेतु गठित की गई है । इस संस्था के द्वारा हिंदी के विकास व नवोदित साहित्यकारों को समुचित मार्गदर्शन व समय समय पर साहित्य के विभिन्न विधाओं पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
बैठक का समापन चंद्रकांत साहू के आभार प्रदर्शन से हुआ

Related Articles

Back to top button