9 जनवरी क्या कहते है आपके सितारे

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।
वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मिथुन: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रोग या विरोधी तनाव का कारण हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।
कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी
सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद हो सकती है, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें।
कन्या: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।
तुला: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मकर: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कुंभ: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
मीन: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।