छत्तीसगढ़

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 जिले के उपार्जन केंद्रो में 1 लाख 1 हजार 724 क्विंटल धान की हुई खरीदी 

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21
जिले के उपार्जन केंद्रो में 1 लाख 1 हजार 724 क्विंटल धान की हुई खरीदी 
नारायणपुर 02 जनवरी 2021 – वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में नारायणपुर जिले के  उपार्जन केन्द्रों एड़का, छोटेडोंगर, नारायणपुर, बिजली, झारा, धौड़ाई, बाकुलवाही और बेनुर में बीते 01 जनवरी 2021 तक कुुल 1 लाख 1 हजार 724 क्विंटल खरीदी गई है। ख़बर लिखे जाने तक सबसे अधिक धान उपार्जन केन्द्र एड़का में 20 हजार 72 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई। इसके साथ ही छोटेडोगर में 6 हजार 97 क्विंटल, धौड़ाई में 8 हजार 79 क्विंटल, झारा में 6 हजार 472 क्विंटल, बेनुर में 18 हजार 456 क्विंटल, बाकुलवाही में 18 हजार 153 क्विंटल, नारायणपुर में 13 हजार 326 क्विंटल, और बिंजली में 9 हजार 502 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप समर्थन मूल्य पर जिले के किसानो से धान खरीदी 01 दिसम्बर से शुरू की गई है। इसके लिए जिले में 9 सोसायटियों के माध्यम से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले के कुल 5214 पंजीकृत  किसानों से 31 जनवरी 2021 तक धान की खरीदी की जायेगी। कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने खरीदी के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रहना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने उपार्जन केन्द्रों के लिए नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिये हैं

Related Articles

Back to top button