
कड़कनाथ मुर्गी बेचकर स्व सहायता समूह बन रही आत्मनिर्भर
बेमेतरा:जय मॉ बम्लेश्वरी महिला स्व-सहायता समूह ने कड़कनाथ मूर्गी बेचकर 23 हजार का कमाया मुनाफा
नरवा गरुवा घुरुवा अउ बाड़ी योजना अंतर्गत बेमेतरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिलई में महिला स्वसहायता समूह द्वारा कड़कनाथ मुर्गी पालन को रोजगार का साधन बनाया।
शुरुवात में महिला समूहो को कड़कनाथ मुर्गी पालन के विषय एवं इसके महत्व के बारें में जानकारी नही थी, फलस्वरुप कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. जी. पी. आयम, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. वेधिका साहू ने महिलाओं को कड़कनाथ मुर्गी पालन पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 200 कड़कनाथ चूंजे कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के द्वारा दिया गया। जिसका रखरखाव नियमित टीकाकरण समय समय पर कृषि विज्ञान केन्द्र के मार्गदर्शन पर होता रहा। कड़कनाथ मुर्गी पालन एवं उससे होने वाले फायदे के बारे मे विस्तृत रुप से बताया गया, जिससे महिलाओं की रुचि विषय में बढ़ी हैं। उन्होंने रुचि लेकर मेहनत किया और उनकी मेहनत रंग लाई। आज इस मेहनत का परिणाम हैं कि 4 माह में कड़कनाथ मुर्गी विक्रय कर 23 हजार रुपये आमदनी प्राप्त हुआ।
=======
संजु जैन सबका संदेश न्युज बेमेतरा=7000885784