छत्तीसगढ़

आर.बी.सी. 6-4 के तहत 32 लाख रू. की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

आर.बी.सी. 6-4 के तहत
32 लाख रू. की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

देव यादव
बेमेतरा -राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल द्वारा 08 जरूरतमंद परिवारों को 4-4 लाख रूपए के मान से 32 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय बेमेतरा के राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 08 प्रकरण मे बेमेतरा तहसील के ग्राम-करही निवासी हेमलता मानिकपुरी की आग मे जलने से मृत्यु होने पर परिजन मीनाबाई मानिकपुरी, ग्राम-मड़ई निवासी रामबाई निषाद की सर्प के काटने सेे मृत्यु होने पर परिजन इतवारी निषाद, ग्राम मोहतरा निवासी दुर्गा सेन की आग मे जलने से मृत्यु होने पर परिजन लोभन सेन, तहसील बेरला के ग्राम रामपुर (भांड़) निवासी बुधारु ठाकुर की पानी मे डूबने से मृत्यु होने पर परिजन मालती ठाकुर, ग्राम-रवेली निवासी शशी मिर्झा की आग मे जलने से मृत्यु होने पर परिजन बलराम मिर्झा, तहसील नवागढ़ के ग्राम-तरपोंगी निवासी शांति निषाद की आग मे जलने से मृत्यु होने पर परिजन जेठूराम निषाद, ग्राम-परसदा निवासी सावित्री कुर्रे की आग मे जलने से मृत्यु होने पर परिजन रामप्रसाद कुर्रे एवं ग्राम-झुलना निवासी संजू यादव की सर्प के काटने से मृत्यु हानेे पर परिजन दिलेश्वर कुमार यादव शामिल हैं। इन सभी जरूरतमंद परिवारों को 4-4 लाख रुपए (कुल 32 लाख रुपए) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।

सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button