छत्तीसगढ़

पुरानी रंजिश पर आपस में विवाद कर क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।

पुरानी रंजिश पर आपस में विवाद कर क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।

♦ समूह बनाकर आम रास्ते पर आपस में कर रहे थे वाद विवाद।

♦ पूर्व में आरोपियों के विरूद्ध दर्ज किया गया है अपराध।

♦ बदमाशों को गिरफ्तार कर किया गया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

♦ थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर की जायेगी कड़ी कार्यवाही।

नाम अनावेदक:-

  1. हिमांशु श्रीवास पिता मन्नू राम श्रीवास उम्र 22 वर्ष
  2. अमन लहरे पिता राजू लहरे उम्र 27 वर्ष।
    03.सहारा यादव पिता संतोष यादव उम्र 28
    तीनो निवासी एकता कालोनी अशोक नगर, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  3. गौकरण उर्फ कोंदू साहू पिता ललित साहू उम्र 21 वर्ष निवासी बगदई मंदिर के पास अशोक नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
  4. सुदामा साहू पिता आर्यन साहू उम्र 20 वर्ष निवासी बगदई मंदिर के पास अशोक नगर सरकण्डा।
  5. नंदराम श्रीवास पिता दुर्गा श्रीवास उम्र 38 वर्ष निवासी बंधवापारा सरकण्डा।
  6. अभिषेक गोश्वामी उर्फ अंशु पिता चेतन गोश्वामी उम्र 20 वर्ष निवासी मुरूम खदान अशोक नगर सरकण्डा।
  7. करण यादव उर्फ के.डी पिता फेकूराम यादव उम्र 19 वर्ष निवासी मुरूम खदान ईमलीबाड़ा अशोक नगर सरकण्डा।
  8. खिंटू साहू उर्फ टंकू पिता राम भवन साहू उम्र 20 वर्ष निवासी बगदई मंदिर अशोक नगर सरकण्डा।

10. गणेश यादव उर्फ दादू पिता घासीराम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बगदई मंदिर के पास अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

विवरण:-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.05.2025 के दरम्यानी रात सूचना मिला कि अशोक नगर चौक में कुछ लड़के आम रास्ते पर आपस में वाद विवाद कर शांतिभंग कर रहे हैं, उक्त सूचना पर तत्काल टीम मौके पर भेजा गया जहां पुलिस टीम को आते देख कुछ लड़के भागने लगे किन्तु उपरोक्त अनावेदक मौके पर खड़े रहे जिन्हे समझाने का प्रयास करने पर पुलिस टीम के साथ बहस करते हुये पूर्व में हुये मारपीट की घटना की बात पर से पुलिस टीम के साथ ही विवाद करने पर उतारू हो गये जिससे घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा अनावेदकों के विरूद्ध प्रतिबंधक धाराओं के तहत् वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में अनावेदकों को पकड़कर थाना लाया जाकर प्रतिबंधक धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button