कोण्डागांव में मनाया गया कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का 95 वां स्थापना दिवस

कोण्डागांव। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की जिला शाखा कोण्डागांव से जुडे तमाम कम्युनिश्ट कार्यकर्ताओं व सदस्यों ने अपने-अपने ग्राम पंचायत स्तर पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का 95 वां स्थापना दिवस मनाया। इसी क्रम कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की जिला शाखा कोण्डागांव के अंतर्गत आने विभिन्न ग्रामों में जिला सचिव तिलक पाण्डे के दिशा निर्देष में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का 95 वां स्थापना दिवस मनाया गया साथ ही कोण्डागांव जिले के जनपद पंचायत माकडी अंतर्गत आने वाले ग्राम कांटागांव में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां राज्य परिषद सदस्य शैलेश शुक्ला, बिरज नाग, दिनेष, बिसम्बर, लक्ष्मण महाविर, श्याम, झगडूराम सहित काफी संख्या में ग्रामीणजनों ने उपस्थित होकर स्थापना दिवस मनाए जाने के क्रम में देष के गरीब मजदूरों व किसानों के हक की लडाई में अग्रणी भूमिका निभाते हुए निरंतर संघर्श करने वाली कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के हंसिया-हथौडा वाले लाल झण्डे को क्षेत्र के तमाम कम्युनिश्ट कार्यकर्ताओं व सदस्यों ने सम्मान के साथ फहराया और देष के गरीब मजदूरों व किसानों के हक की लडाई में निरंतर संघर्शरत रहने की शपथ ली।




