छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कांग्रेस भवन में दी गई वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि

जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई व दुर्ग शहर के जुटे पदाधिकारी, कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता

भिलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता हम सभी के मार्गदर्शक स्व. मोतीलाल वोरा जी की याद में जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के संयुक्त तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा जिला मुख्यालय कांग्रेस भवन दुर्ग में सम्पन्न हुई। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, पाठय पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल एवं जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई के अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू सहित भिलाई शहर के समस्त कांग्रसजनों ने स्व .मोतीलाल वोरा जी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुण्यात्मा को भाव भीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक आदरणीय बाबूजी मोतीलाल वोरा जी का जाना हम सभी के लिए हृदय विदारक है। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी के हर एक नेता, हर एक कार्यकर्ता को व्यक्तिगत तौर पर दु:ख महसूस हो रहा है। वोरा जी कांग्रेस की विचारधारा के प्रति निष्ठा, समर्पण और धैर्य के प्रतीक थे। आज दु:ख भरे दिल से उन्हें याद करते हुए यह महसूस हो रहा है कि परिवार के एक बड़े बुजुर्ग सदस्य चले गए हैं। हम सब उन्हें बहुत याद करेंगे।

इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, पाठय पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल एवं जिला कांग्रेस कमेटी, शंकर लाल ताम्रकार, पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी, भजन सिंह निरंकारी, श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, सुश्री नीता लोधी, धीरज बाकलीवाल, राजेश यादव, लक्ष्मण चन्द्राकर, बृजमोहन सिंह, आरएन वर्मा, मदन जैन, राधेश्याम शर्मा, मोहन लाल गुप्ता ने भी संबोधित किया। सभा में महेश जयसवाल, श्रीमती रामकली यादव सहित प्रदेश, जिला ब्लाक कांग्रेस कमेटी के एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद, पंचायत व सहकारिता क्षेत्र के प्रतिनिधि, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसजन सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button