बैठक में संगठन पर चर्चा राहुल गांधी विचार मंच पर जांजगीर राहुल गांधी विचार मंच द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बैठक में संगठन पर चर्चा राहुल गांधी विचार मंच पर
जांजगीर राहुल गांधी विचार मंच द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडे के मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में ब्लाक जिले और प्रदेश स्तर में हुए अब तक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही जिले और ब्लॉक स्तर पर नियुक्ति हुए पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र वितरित किया गया। पांडे ने विचार मंच के मुख्य उद्देश्य और इसके निर्माण से जुड़े हुए बातों का वर्णन किया। साथ ही संगठन से जुड़े हुए गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विचार मंच के मुख्य आधार सत्य स्वालंबन करुणा प्रेम और सौहार्द के महत्व के विषय में विस्तार से बात की कही। प्रदेश संरक्षक वामराव मगर ने कहा कि विचार मंच एवं मजबूत और सशक्त संगठन है। इसके माध्यम से हम लोगों को जोड़कर कांग्रेश की रीति नीति और विचारधारा को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं।प्रदेश महामंत्री देवचरण साहू ने निष्ठा भाव से कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी को संगठित करने की बात पर बल दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष दीनदयाल श्रीवास ने कहा कि विचार मंच कांग्रेस पार्टी से जुड़ा संगठन ही है। हम सभी को मजबूत और संगठित होकर आगे बढ़ना होगा तभी हमारी संगठन शक्ति मजबूत होगी। मंच को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए अपनी बात रखी। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने अपने अपना परिचय दीया।