छत्तीसगढ़

राजीव गांधी किसान न्याय योजना,

राजीव गांधी किसान न्याय योजना,
व्यवसायिक रूप से खेती कर रोहित हुआ खुशहाल ,अजय शर्मा सबका संदेश संभाग प्रमुख व ब्यूरो
जांजगीर-चांपा 05 दिसम्बर 2020/ छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को फसल उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने और कृषि रकबा में वृद्धि करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की गई है। इस योजना से राज्य के 19 लाख किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई से यह योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना से प्रदेश के किसानों का उत्साह बढ़ा है। युवाओं की भी रुचि खेती किसानी के प्रति बढ़ रही है।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ लेने वाले नवागढ़ विकासखंड के ग्राम गौद निवासी श्री रोहित कश्यप ने बताया कि उसने पिछले साल कुल एक लाख रुपए का धान समर्थन मूल्य पर बेचा था, जो अन्य वर्षो की तुलना में 30 हजार रूपये से अधिक है। वह इस वर्ष भी धान बेचने के लिए गौद उपार्जन केंद्र में टोकन लेने की तैयारी में है। श्री रोहित ने बताया कि वह किसानी कार्य को पूरी तरह व्यवसायिक रूप से करते हैं। इसके लिए उसके पास स्वयं का ट्रैक्टर व पैराकट्टी मशीन भी है। खेती किसानी के अलावा अन्य लोगों की घरों में पैरा काटने और ट्रैक्टर से माल ढुलाई का भी काम करते हैं। इन कार्याे से गांव के अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करवा रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से राज्य के किसानो को प्रोत्साहित किया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के कारण उन्हें 30 हजार रूपये प्रतिवर्ष अतिरिक्त लाभ होने लगा है। उन्होने राज्य सरकार के किसानो के हित मे प्रारंभ किए गए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए अभार व्यक्त किए।

Related Articles

Back to top button