Crime

55 साल के प्रेमी ने 58 की प्रेमिका को चाकू मारकर खुद के मुंह में बम फोड़ा आखिर क्यों जानने के लिए पढ़े पूरी ख़बर

एक प्रेमी की सनक ने सभी को हैरान कर दिया। इस सनक ने न केवल प्रेमिका को बुरी तरह घायल कर दिया, बल्कि खुद प्रेमी भी अपनी जान पर खेल गया। दिल दहला देने वाली ये वारदात मुम्बई के मालाड पूर्व इलाके की है। मुंबई की कुरार पुलिस ने इस मामले में 55 साल के आरोपी प्रेमी के खिलाफ 58 साल की प्रेमिका की हत्या की कोशिश और खुदकुशी की कोशिश का मामला दर्ज किया है। 58 साल की महिला अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहती है। महिला की 2 बेटी और 1 बेटा है जो अपने दादा दादी के साथ रहते हैं।

घटना के बाद प्रेमिका की तबियत स्थिर है। जबकि आरोपी प्रेमी की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला का  55 साल के कार ड्राइवर सचिन चौहान से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सचिन अक्सर उसके घर आता जाता रहता था। 1 नवंबर को जब आरोपी प्रेमी  मिलने आया तो कोरोना के संक्रमण के चलते बुजुर्ग मां ने विरोध किया। इससे नाराज सचिन उस दिन तो बिना कुछ किए वापस लौट गया, लेकिन कुछ दिन बाद सुबह 7 बजे ही प्रेमिका के घर पंहुचा और फिर वहां दोनों में अनबन हो गई।

बदला लेने के इरादे से ही आए प्रेमी ने पहले प्रेमिका की गर्दन पर चाकू से हमला किया जब वो गिर गई तो फिर अपने साथ लाए सूतली बम को मुंह में रखकर उसकी बाती में आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button