नवा छत्तीसगढ़’’ के 2 वर्ष पूर्ण होने पर वर्चुअल मैराथन 13 दिसंबर को

नवा छत्तीसगढ़’’ के 2 वर्ष पूर्ण होने पर वर्चुअल मैराथन 13 दिसंबर को
कवर्धा, 04 दिसम्बर 2020। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा ’’नवा छत्तीसगढ़’’ के 2 वर्ष पूर्ण होने पर 13 दिसंबर को राज्य भर में एक साथ वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया जाएगा। कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वर्चुअल मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। वर्चुअल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी किसी भी स्थान पर समुह में एकत्रित नही होगे। प्रतिभागी घर, पार्क, मैदान, रोड या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए, दौड़ते हुए अपने कुछ सेकेन्ड का विडियो फोटो हैशटैंग #runwithchhattisgarh के
जिला खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय ने बताया कि वर्चुअल मैराथन के लिए 4 से 10 दिसंबर तक http://jansampark.cg.gov.in, http://dprcg.gov.in, http://www.sportsyw.cg.gov.in
रजिस्ट्रेशन लिंक के साथ वर्चुअल मैराथन के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकृत लोगो एवं स्लोगन की तस्वीर भी ऑनलाईन उपलब्ध है। इच्छुक प्रतिभागी जो मैराथन दौड़ में भाग लेना चाहते है। प्रिंट-आऊट निकाल कर अपने किसी भी सफेद शर्ट में चिपकाकर 13 दिसम्बर 2020 सबेरे 6 बजे से 11 बजे तक दौडते हुए विडियों एवं फोटो उपरोक्त हैशटैंग के साथ फेसबूक या टवीट्र पर अपलोड कर सकते है। जिला स्तर वर्चुअल मैराथन दौड़ में प्रतिभागीयों को किसी भी परिस्थिति में एकत्रित होना अथवा एक साथ दौड़ लगाना पुर्णतया वर्जित होगा।




