छत्तीसगढ़

कोण्डागांव पुलिस ने दी चालकों को समझाईश, नियमों के उल्लंघन पर होगी अब सख्त कार्यवाही

कोंडागांव। यातायात नियमों का उलंघन्न करने वाले वाहन चालकों पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा पहले समझाईश दी जा रही है। समझाईश के बावजूद नियमों का पालन न करने वालों पर होगी अब होगी सख्त कार्यवाही। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु कोण्डागांव पुलिस के द्वारा मुख्य मार्ग एनएच 30 पर कोण्डागांव, फरसगांव, केशकाल पुलिस व यातायात पुलिस कोण्डागांव के द्वारा शाम के समय एक विशेष गहन अभियान चलाकर वाहन चालकों को ओव्हर स्पीडिंग न चलने,दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने व चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने, व गलत दिशा में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करने और नाबालिकों को वाहन न चलाने के सम्बंध में समझाईश दी गयी। इसके बाद भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर 06 दिसम्बर से विशेष अभियान चलाकर यातायात नियम के तहत कड़ी कार्यवाही की जावेगी। इसी परिपेक्ष में गुरुवार को भी यातायात पुलिस कोण्डागांव, कोतवाली कोण्डागांव, फरसगांव थाना, केशकाल थाना के द्वारा 176 वाहन चालकों को इन सभी बिन्दुओं पर समझाईस देकर व यातायात नियमों का पालन करने हेतु को कहा गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य शाम के समय होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाना व यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करना है। ज्ञात हो की कोण्डागांव पुलिस को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त हाईवें पेट्रोलिंग के द्वारा भी लगातार निर्धारित क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही है।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button