छत्तीसगढ़

टोकन लेने, धान तौल कराने की ब्यवस्था से संतुष्ट हैं सभी -किसान

टोकन लेने, धान तौल कराने की ब्यवस्था से संतुष्ट हैं सभी -किसान,
नवागढ़ विकासखंड में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी,

अजय शर्मा सब का संदेश ब्यूरो

जांजगीर-चांपा 4 दिसंबर 2020/ जिले के विकासखंड नवागढ़ के धान उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। खरीदी केंद्र धुरकोट में 4 दिसंबर शाम 4ः00 बजे तक कुल 1768.20 किं्वटल और उपार्जन केंद्र सेमरा में समर्थन मूल्य पर 2387.10 किं्वटल धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को अपनी उपज बेचने टोकन प्राप्त करने और तौलाई करने में कोई समस्या नहीं है।
धान उपार्जन केंद्र सेवा सहकारी समिति धुरकोट में अपना धान बेचने आए 79 वर्ष कृषक निरंजन सिंह ने बताया कि उन्हें गत 2 दिसंबर को करीब 120 किं्वटल धान का टोकन जारी हुआ था। आज 4 दिसंबर को उनके द्वारा 60 किं्वटल धान बेचने लाया गया। उन्होंने बताया कि धुरकोट खरीदी केंद्र में उन्हें टोकन लेने और अपने धान की तौलाई करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि वे धान खरीदी की प्रशासनिक व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट हैं।
इसी प्रकार धुरकोट केंद्र में ही धान बेचने आए जगमहंत के किसान श्री सूर्य कुमार ने बताया कि उन्हें भी 2 दिसंबर को 20.80 किं्वटल धान का टोकन जारी हुआ। आज उनके द्वारा सभी धान खरीदी केंद्र में लाया गया है। जिसकी सुचारू रूप से तौलाई हो रही है।
धान खरीदी केंद्र सेमरा के कृषक श्री आर. डी. चैबे को 1 दिसम्बर को 120 कट्टी धान का टोकन जारी हुआ था। आज उनके द्वारा करीब 48 किं्वटल धान खरीदी केंद्र में लाया गया। जिनकी सुविधापूर्वक ढंग से तौलाई का काम चल रहा है। उन्होंनेे बताया कि टोकन लेने और तौल करानेे का कार्य आसानी से हो रहा है।
इसी प्रकार सेमरा केंद्र में ही कृषक श्री नरसिंह ने आज 84 कट्टी धान बेचा। उन्होंने बताया कि उन्हें धान बेचने में कोई समस्या नहीं आयी।
प्रबंधक सहकारी समिति धुरकोट श्री नागेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि धुरकोट उपार्जन केंद्र मे कुल 1408 किसानों का धान क्रय करने पंजीयन किया गया है। अब तक इस केंद्र से 67 किसानों को टोकन जारी किया जा चुका है। 62 किसान केंद्र में अपनी उपज बेच चुके है। अबतक इस केन्द्र में 1768.20 किं्वटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है।
इसी प्रकार सेमरा उपार्जन केंद्र में 4 दिसंबर तक 107 किसानों को टोकन जारी किया जा चुका है। यहां कुल 1215 किसान धान बेचने पंजीकृत है। अब तक कुल 2387.20 किं्वटल धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदी केंद्रों में किसानों को मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने कहा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button