जाँजगीर में चल रहा है भू-माफियाओं का गोरख धंधा
जाँजगीर में चल रहा है भू-माफियाओं का गोरख धंधा
अजय शर्मा सबका संदेश ब्यूरो संभाग प्रमुख
विगत दिनों समाचर पत्रों मे प्रकाशन के पश्चात एक बार फिर भू- माफियाओं पर सिकंजा का कसने का प्रयास प्रशासन द्वारा किया जा रहा है किन्तु भू- माफियाओं का गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा, बल्की प्रशासन के लोगों से ले-दे कर बेधडक काम करने का प्रयास किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के आधार पर जांजगीर जिला मुख्यालय अवैध प्लांटिंग का एक बडा केंद्र बना हुआ है, स्थानिय व्यापारी ,दलाल भू-माफिया से लेकर बाहर के व्यापारी और भू- माफिया भी यहा सक्रिय है। कोडियों के दाम कृषि भूमि खरीद कर बगैर लैण्डयूज परिवर्तन कराये प्लाट काट कर भारी मुनाफा कमाने का गोरखधंधा कर रहे है। शासन के रेवेन्यू नियम और टाउन एण्ड कंट्री , रेरा सभी की धज्जियां उडाई जा रही है।
कुछ हद तक देखा जाये तो शासन भी मौन है, बडी आसानी से रजिश्ट्रेशन और प्रमाणीकरण चल रहा है। जिसका जितना रसूक उसका उतनी तत्परता से काम किया जा रहा है। शहर के बाहर भी कृषि भूमि का रकबा घटते जा रहा है इससे आने वाले समय में कृषि उपज में कमी के साथ- साथ पूरा शहर बेतरतीब बस्ती एवं बेढंगी कालोनियों का जाल बन जायेगा।
आवश्यकता है तो सिर्फ प्रशासनिक दखलंदाजी की। पर शासन प्रशासन मौन है, बिकरही है भूमि लूट रहा है किसान……..