छत्तीसगढ़

वन मंत्री श्री अकबर आज श्री रुद्र चंडी महायज्ञ और देवी पुराण ज्ञय में शामिल हुए

वन मंत्री श्री अकबर आज श्री रुद्र चंडी महायज्ञ और देवी पुराण ज्ञय में शामिल हुए

मंत्री श्री अकबर ने प्रदेश की सुख शांति और समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की

 

कवर्धा, 03 दिसम्बर 2020। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज गुरुवार को कवर्धा विकासखण्ड के ग्राम खैरझिटी कला में आयोजित श्री रुद्र चंडी महायज्ञ और देवी पुराण ज्ञय में शामिल हुए। उन्होंने यज्ञ में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। यह यज्ञ 25 नवम्बर से चल रहा है। यज्ञ में शामिल होने के बाद ग्राम सरपंच श्री पवन चन्द्रोल और समस्त ग्रामवासियो ने मंत्री श्री अकबर का स्वागत किया।

 

 

मंत्री श्री अकबर आज कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुचे है। इस यज्ञ में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, श्री नीलकण्ठ चन्द्रवंशी, श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री कलीम खान, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, श्री राजकुमार तिवारी, श्रीमती गंगोत्री योगी, श्री गणेश योगी सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button