प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज जिला इकाई जांजगीर ने मनाई आंवला पूजन
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/11/IMG-20201130-WA0039.jpg)
प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज जिला इकाई जांजगीर ने मनाई आंवला पूजन
अजय शर्मा सब का संदेश जांजगीर
कार्तिक माह हमारे लिए बहुत ही खास रहता है इस माह को एक पवित्र माह के रूप में माना जाता है दीपावली पूजन से लेकर महीने भर सुबह-सुबह कार्तिक नहाने की परंपरा निभाई जाती है। अखंड ब्राहमण समाज जांजगीर अध्यक्ष ने बताया कि कार्तिक माह में धनतेरस से शुरू पर्व में छोटी दीपावली गोवर्धन पूजा भाई दूज देवउठनी एकादशी और आंवला नवमी के साथ ही साथ कार्तिक पूर्णिमा को दीपदान देकर मनाया जाता है। आंवला पूजन के साथ ही महाप्रसाद का वितरण किया गया व आंवला वृक्ष पर सिंगार चढ़ाकर परिक्रमा के साथ आरती की गई।सेंध वार पार में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई एवं प्रसाद वितरण की गई। इसमें समाज के महिला एवं पुरुष और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया कार्तिक पूर्णिमा उत्सव शहर के देवस्थान सिद्धेश्वर महादेव के परिसर में मनाया गया। अध्यक्ष महोदय अजय शर्मा के अनुपस्थिति में कार्य भार सम्हाला महिला अध्यक्ष मोहनी शुक्ला उपाध्यक्ष संतोष शर्मा प्रांतीय सचिव प्रेमचंद शर्मा ने कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर ढंग से इस पूजन को सफल बनाया इसमें मुख्य रूप से महिला उपाध्यक्ष अनीता दुबे महिला सचिव रेखा त्रिपाठी फुलेश्वर द्विवेदी संयोजक मनीष चौबे कमलेश शुक्ला निशू तिवारी कस्तूरी तिवारी चंपा पांडे उपाध्यक्ष ललिता शर्मा रजनी उपाध्याय लता द्विवेदी कावेरी उपाध्याय नलिनी तिवारी सावित्री शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल किए।