छत्तीसगढ़

जिले में आज से धान खरीदी होगी प्रारंभ जिले के किसान 9 धान उपार्जन केन्द्रों में बेच सकेंगे धान

जिले में आज से धान खरीदी होगी प्रारंभ
जिले के किसान 9 धान उपार्जन केन्द्रों में बेच सकेंगे धान
जिले में 5214 किसान पंजीकृत
धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूर्ण
नारायणपुर 30 नवम्बर 2020- पूरे प्रदेश सहित नारायणपुर जिले मंे भी खरीफ वर्ष 2020-21 की धान खरीदी आज 1 दिसम्बर से प्रारंभ होने जा रही है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने धान खरीदी केन्द्रों में की गयी व्यवस्थाओं पर निगरानी रखे हुए हैं। नारायणपुर जिले के छह समितियों के 9 धान उपार्जन केन्द्रों नारायणपुर, एड़का, बिंजली, बेनूर, छोटेडोंगर, धौड़ाई, झारा, नये प्रारंभ किये गये धान खरीदी केन्द्र बाकुलवाही और ओरछा में आज मंगलवाल 01 दिसंबर से धान खरीदी शुरू की जायेगी। जिले के कुल 5214 पंजीकृत  किसानों से धान की खरीदी की जायेगी। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या 4450 थी।  
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धान खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व संबंधित सभी अधिकारी धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लें, कोई कमी नजर आये तो उसे समयपूर्व दूर कर लें। जिले में किसानों से धान खरीदी हेतु प्रत्येक धान खरीदी केन्द्रों के लिए नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है, जो  समिति प्रबंधक, ऑपरेटर सहित सभी कर्मचारियों के निरंतर संपर्क में रहेंगे और उनसे प्रतिदिन की प्रगति जानकारी भी लेंगे। इसके अलावा धान खरीदी केन्द्र में स्थानीय स्तर पर होने वाली समस्याओं का भी निराकरण करेंगे। धान खरीदी केन्द्रों में कोविउ -19 के प्रभाव से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग के अमले की नियुक्ति की गई है, जो धान बेचने के लिए आने वाले किसानों का कोरोना टेस्ट करेंगे। धान खरीदी केन्द्रांे पर मास्क का उपयोग, हाथों की सफाई के लिए साबुन या सेनेटाइजर की उपलब्धता तथा सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग सहित शासन द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन करने कहा। धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी हेतु बारदाने पर्याप्त संख्या में उपलब्धता  है। 

Related Articles

Back to top button