छत्तीसगढ़

BEMETARA:बीजा सेवासहकारी समितिमें टोकन कटवाने सोसायटी में रात से कतारबद्ध किसान

बेमेतरा:देवरबीजा:-देवरबीजा शाखा अंतर्गत निकटवर्ती ग्राम बीजा में संचालित सेवा सहकारी समिति मे धान खरीदी हेतु टोकन बटना शुरू हो गया।लिहाजा समिति केंद्र के पंजीकृत किसान विगत गुरुवार की रात व शुक्रवार की अलसुबह से कतार लगाकर खड़े नजर आए।जानकारी के मुताबिक इस विपणन वर्ष क्षेत्र के किसान धान बेचने हेतू हड़बड़ी में नज़र आ रहे है।चूंकि अभी धान काटने के बाद समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए टोकन हेतु समस्त सोसायटियों में किसानों की भीड़ सुबह से ही जुटी नज़र आयी।वही मौसम की बात करे तो विभाग के जानकारों द्वारा पहले ही ज़िले में निवार तूफान के चलते मौसम में बदलाव की चेतावनी दी जा चुकी है।लिहाजा गुरुवार सुबह से ही मौसम में ठंडकता व नमीपन देखी गयी है।वही कई इलाकों में बूंदाबांदी व दिनभर बादल छाये जाने की भी खबर मिली है।ऐसे में मौसम ने बदलाव कर अब किसानो की माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है।आगामी दिनों में मौसम के इसी तरह रुख रखने से किसानों को भारी नुकसान होने की सम्भावना है।साथ ही खरीदी केंद्रों एवं सोसायटियों में धान खरीदी प्रक्रिया प्रभावित होने की गुंजाइश नज़र आ रही है।बरहहाल देवरबीजा शाखा के तीनों समितियों बीजा, देवरबीजा, व पदुमसरा में धान खरीदी हेतु सारी तैयारियां अंतिम चरण में है।

आगामी 1 दिसम्बर से खरीदी आरम्भ हो जाएगी।
बीजा समिति में 13 सौ किसानों का लिया जायेगा धान
======
अलाव जलाकर चला रहे काम

ठंड से बचने के लिए किसान सोसायटी परिसर में अलाव भी जला रहे हैं और रात से ही यहां आकर सोसाइटी खुलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि उनको टोकन पहले मिल जाए। सुबह 10 बजे से पहले सोसाइटी खुली नहीं थी। गेट के सामने किसान अपना पर्चा रखकर इंतजार कर रहे थे। पर्चा का बंडल दिन बढ़ने के साथ बढ़ता जा रहा था। जो भीड़ की प्रमाणिकता बता रही थी। साजा ब्लाक के ग्राम बीजा सहित अन्य सोसायटी में शुक्रवार को भीड़ का नजारा देखने को मिला ।
======

कोरोना का खौफ नजरअंदाज

किसान भले ही अपने धान की चिंता कर रहे हैं उनकी चिंता जायज भी है। लेकिन ऐसे में हमें कोरोना को भी नहीं भूलना चाहिए जो पूरे विश्व पर कहर ढा रही है। हड़बड़ी में गड़बड़ी न हो जाए इस बात का ध्यान जरूर रखें। कोरोना से बचने के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग जरूरी है। इस तरह भीड़ बढ़ाकर हम कोरोना को बढ़ावा दे सकते हैं। इसलिए सावधानी जरूरी है। शासन-प्रशासन ने पहले से ही निर्देश दिया हैकि बिना मास्क के किसानों को प्रवेश न दिया जाए। दूरी बनाकर ही धान खरीदी की जाए लेकिन टोकन कटवाने के लिए यह भीड़ नियमों का खुलेआम उडा गया धज्जियां
========

संजु जैन.सबका संदेश न्यूज बेमेतरा=7000885784

Related Articles

Back to top button