छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
कांग्रेस के प्रति बढ़ा लोगोंं का विश्वास

दुर्ग। कांग्रेस की रीति-नीति व कांगे्रस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हैं। इसमें ग्राम थनौद के रोशन घृतलहरे, अनिल चतुर्वेदी, घनश्याम महिलांग, राजकुमार गायकवाड, देवेन्द्र खरे, रविकुमार, नरेन्द्र सोनवानी, सुशील चतुर्वेदी, सुबित टंडन का नाम भी जुड़ गया हैं। इन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया और उन्हें भारी मतों से जीताने का संकल्प लिया। उन्होंने यह कांग्रेस प्रवेश दुर्ग के पूर्व पार्षद संजय सिंह के पहल पर किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता विशाल देशमुख, छत्रपाल गायकवाड, गुरदीप भाटिया, शमीम अहमदी भी मौजूद थे।