Uncategorized

बीकाम कर रही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। फौजी दूल्हे ने फेरों से पहले की ये घिनौनी हरकत

हमीरपुर के मौदहा कस्बे के सिचौलीपुरवा बरात लेकर आए फौजी दूल्हे ने अपाचे बाइक और ढाई लाख रुपए की डिमांड कर दी। इस पर बीकाम कर रही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। पंचायत में बात न बनी तो बरात वापस लौट गई। दुल्हन ने पुलिस पर दूल्हे पक्ष की मदद का आरोप लगाया मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिचौलीपुरवा गांव बुधवार रात बरात सुमेरपुर कस्बे के बांटी रोड निवासी बीएसएफ में जवान अरविंद वर्मा पुत्र गोरेलाल बरात लेकर पहुंचे थे। दुल्हन निशा वर्मा पुत्री जगदेव ने बताया कि उनके पिता ने दहेज में साढ़े चार लाख नगदी व एक लाख रुपए के जेवर दिए थे।कहा कि दूल्हा व उनके भाई जीतू ने अपाचे बाइक व ढाई लाख रुपए कैश की मांग कर शादी से इंकार कर दिया। बताया कि उनके भाई अग्रज वर्मा ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। लेकिन पुलिस  उनकी मदद नहीं कर रही है। बरात लौट गई है। कहा कि उनके पिता बेलदारी करते हैं कर्ज लेकर शादी की।दहेज डिमांड पूरी न होने पर बराती वापस लौट गए। लेकिन दूल्हा-दुल्हन के परिजनों के बीच गुरुवार को भी दिन भर पंचायत होती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। फिलहाल सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है।इस मामले में कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि सूचना मिलते ही उन्होंने दरोगा अमित यादव को भेजा था। बताया कि बाकी रोड सुमेरपुर निवासी फौजी अरविंद की बुधवार को बरात आई हुई थी। कहा कि जांच में दहेज का मामला नहीं मिला है बल्कि दूल्हे की दूसरी शादी को लेकर इंकार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button