छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

रिसाली निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने ली संविधान दिवस पर शपथ

भिलाई। संविधान दिवस पर नगर पालिक निगम रिसाली के अधिकारी कर्मचारियों ने गुरूवार को शपथ समारोह का आयोजन किया। निगम के लेखा अधिकारी देवव्रत देवांगन ने अपर कलेक्टर व आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू के मार्गदर्शन में संविधान के बारे में जानकारी देते हुए निष्ठापूर्वक संविधान का पालन करने शपथ दिलाई। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता आर.के.साहू, सहायक अभियंता बी.के.सिंह, उपअभियंता हिमांशु कावड़े, उमयन्ती ठाकुर, राजस्व प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा, उपअभियंता गोपाल सिन्हा, स्टेनो आयुक्त देवेन्द्र वर्मा, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा, निरीक्षक बृजेन्द्र कुशवाहा सुरेश देवांगन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button