छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

स्टाक में एक टन रिसाली निगम का वर्मी खाद का रिपोर्ट मानक

गो काष्ठ और छेना भी है यहां उपलब्ध

भिलाई-रिसाली । रिसाली नगर पालिक निगम की महिला स्व सहायता समूह द्वारा तैयार वर्मी खाद की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। बायो फल्र्टीलाइजर एण्ड आग्र्रेनिक एण्ड क्वालिटी कंट्रोल लेबोरटी ने वर्मी खाद (केचुआ) का स्टैंडर्ड क्वालिटी मानक बताया है। क्वालिटी रिपोर्ट आने के बाद निगम खाद को ग्राहकों को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

उल्लेखनीय है कि एसएलआरएल रूआबांधा में शासन की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत कुमकुम महिला स्व-सहायता समूह गो सेवकों व मालिको से 2 रूपए प्रतिकिलों की दर से गोबर खरीद रही है। इस गोबर से वर्मी खाद, गो काष्ठ व छेना निर्माण किया जा रहा है। योजना के तहत अपर कलेक्टर व रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने महिला स्व- सहायता समूह को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराया है। जिला समन्वय टी कश्यप ने बताया कि लेबोरटी से जांच रिपोर्ट आने के बाद वे वर्मी खाद को निर्धारित दर पर किसानों व जरूरतमंदो को उपलब्ध करा रहे है। पहले लाट में 1000 किलो खाद तैयार कर बिक्री के लिए रखा गया है। जिसमें 2 किलो, 5 किलो और 30 किलो का उपलब्ध है तथा 8 रूपए का एक गो काष्ठ उपलब्ध है। पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से गोबर से तैयार गो काष्ठ व छेना को ईंधन के रूप में उपयोग करना उपयुक्त माना गया है। खास बात यह है कि नगर पालिक निगम रिसाली गोबर से गो काष्ठ व छेना भी आम लोगों के लिए उपलब्ध कराने की स्थिति में आ चुकी है। एक गो काष्ठ की कीमत 8 रूपए और 3 रूपए प्रति नग छेना निर्धारित है। नेवई में जल्द शुरू होने के बाद रूआबांधा केन्द्र में बने खाद का लेबोरटी रिपोर्ट आने के बाद निगम क्षेत्र के नेवई गोठान में भी वर्मी खाद बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button