गटर में गिरे गाय को 6 घंटे रैस्क्यू कर निगम कर्मचारियों ने निकाला
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/11/resqu.jpg)
भिलाई । कहा जाता है कि आदमी हो या जानवर दर्द सबकों होता है। मानव ही है जो इसे महसूस कर सकता है। इस बात को रिसाली नगर पालिक निगम के अधिकारियों ने चरितार्थ किया। सारे उपाय विफल होने के बाद अधिकारी कर्मचारियों ने 12 घंटे से भी अधिक समय तक गटर में गिरी गाय को 6 घंटे के क?ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जाता है कि मरोदा सेक्टर के ब्लाक 13 के पीछे 4 बाई 4 और 5 फीट गहराई वाले गटर में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात गाय गिर गई थी। जैसे ही घटना की जानकारी पूर्व पार्षद केशव बंछोर व एल्डरमेन विलास राव बोरकर को हुई, उन्होने निगम के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार 25 लोगों की टीम लेकर सुबह 7 बजे से गाय को गटर से निकालने की प्रक्रिया शुरू की। लगातार 6 घंटे के रेस्क्यू के बाद दोपहर 1:30 बजे गाय जैसे तैसे को बाहर निकाला।
बीएृके फायर कर्मचारी लौटे
पहले घंटे भर तक निगम के कर्मचारी डोर से गाय को बांध गटर से बाहर निकालने का प्रयास किया सफलता नही मिलने पर निगम के कर्मचारियों ने भिलाई इस्पात संयंत्र अग्निसमन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। मौके पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को सफलता नहीं मिलने पर निगम कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से गटर के आस पास खुदाई की और गटर के मुहाने को चौड़ा कर गाय को बाहर निकाला।
गो मालिक को दी चेतावानी
रेस्क्यू में सफलता मिलने के बाद निगम के अधिकारियों ने गोधन मालिक की तलाश की और गाय को उन्हे सौपा। इस दौरान अधिकारियों ने गो मालिक को फटकार लगाते चेतावनी दी कि दोबारा गाय को खुला छोड़ने पर वे कार्यवाही करेंगे।