दो दिन कीजिए इंतजार..छत्तीसगढ़ में गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठिठुरन, आज-कल बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में 22 नवंबर से ठंड वापस लौट जाएगी। मौसम वैज्ञानी के मुताबिक कुछ ही दिन में दिन और रात का तापमान 4 डिग्री तक नीचे गिर जाएगा और यह सामान्य के करीब पहुंच जाएगा। हालांकि अगले दो दिन तक गर्मी रहने की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी से नमी हवा आने के कारण प्रदेश के एक-दो स्थानों पर शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिक HP चंद्रा के अनुसार दक्षिण-पूर्वी हवा आ रही है, जो रायपुर में 22 नवंबर को उत्तरी हो जाएगी। इससे रात व दिन का तापमान गिरेगा। इससे ठंड बढ़ेगी। वर्तमान में राजधानी समेत पूरे प्रदेश में रात में ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। नवंबर के पहले सप्ताह में जब तापमान 17 डिग्री पर आया तो लोगों को लगा कि कड़ाके की ठंड पड़ेगी। जम्मू-कश्मीर में पश्चिम विक्षोभ के कारण उत्तरी हवा छग आने से बाधित हो गई और तापमान में 3 से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी हो गई। उत्तर छग में 21 नवंबर से तापमान गिरना शुरू हो जाएगा। प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान एक से छह डिग्री अधिक है। सबसे कम तापमान अंबिकापुर का 16.2 डिग्री रहा।