
कोरबा/ NTPC द्वारा गेट के बंद कर दिए जाने से मजदूर और सफाईकर्मी काम पर नहीं जा सके। NTPC की इस हरकत से परेशान मजदूरों ने कोरबा-कटघोरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मजदूरों ने कहा कि दिवाली त्योहार है। वेतन लेना है, लेकिन NTPC ने गेट ही बंद कर रखा है।
NTPC टाउनशिप में कार्यरत मजदूर सुबह काम पर पहुंचे तो टाउनशिप का गेट बंद मिला। इसके चलते काम करने पहुंचे मजदूर और सफाई कर्मी अपना काम नहीं कर पाए। NTPC टाउनशिप प्रबंधन द्वारा गेट बंद किए जाने से नाराज मजदूर और सफाईकर्मी गेट के सामने कोरबा-कटघोरा मार्ग पर चक्काजाम आंदोलन शुरू कर दिया। वहीं मजदूरों का कहना है कि सामने दिवाली त्योहार है, हम मजदूरों को वेतन लेना था। लेकिन NTPC प्रबंधन ने गेट बंद कर दिया है। इसके चलते उन्हें वेतन भी नहीं मिल पाएगा। ऐसे में वे त्योहार कैस मना पाएंगे। NTPC प्रबंधन ने हमारे समक्ष विकट समस्या खड़ी कर दी है। इसके चलते ही हमें चक्काजाम करना पड़ रहा है। NTPC के इस बेबुनियादी बातें लोगो के गले नही उतर रही है NTPC ने कोरोना के बढ़ते मामले को आधार बनाकर गेट बंद कर दिया है जबकि NTPC में ये मजदूर संक्रमितों की संख्या नगण्य रही है बल्कि NTPC के अधिकारी कर्मचारी ही ज्यादा संक्रमित पाए गए है इसका मतलब कर्मचारी की अपनी लापरवाही से संक्रमित हो रहे है।