छत्तीसगढ़

शांति अमन जागरूकता अभियान नगर निरीक्षक द्वारा थाना प्रांगण में

नंदिनी अहिवारा से राकेश जसपाल
नंदिनी ,,शांति जागरूकता बैठक दिवस का आयोजन नगर निरीक्षक श्री लक्ष्मण कुमेटी जी ने थाना प्रांगण में किया जिसने थाने के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्रामों के सरपंच महिला कमांडो महिला वार्ड समितियों ने हिस्सा लिया सर्वप्रथम श्री लक्ष्मण कुमेटी जी ने दीपावली की शुभकामनाएं दी और शांति दिवस पर अपने विचार रखें उनका पहला लक्ष्य नगर और जुड़े ग्रामों में शांति व्यवस्था को कायम रखना और अवैध रूप से हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाना और उन्होंने कहा कि शांति दिवस का मुख्य उद्देश्य आपसी कलह और संघर्ष में ठहराव का प्रतीक माना जाता है दरअसल शांति मधुरता और भाईचारे की अवस्था है जिसमें बैर अनुपस्थित होता है देखा जाए तो शांति के बिना जीवन का कोई आधार नहीं है। नगर अध्यक्ष श्री नटवर ताम्रकार दीपावली कीशुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना अपना मौलिक अधिकार है शांति सभी को प्यारी होती है आज इंसान शांति से काफी दूर होता चला जा रहा है, परंतु हमें शांति की धारा को प्रमुख रूप से अपने जीवन में जोड़ना अनिवार्य है बिना शांति के जीवन अधूरा है।नगर पालिका के उपाध्यक्ष अशोक बाफना जी ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए देते कहा दीपावली त्यौहार भाईचारे का त्योहार है हम सब मिलकर इस शांति दिवस पर प्रतिज्ञा करते हैं कि नगर में शांति और आसपास जुड़े ग्रामों में शांति बनाए रखेंगे
आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका के पार्षद गण कांग्रेस के महासचिव कैलाश नाहटा एवं महिला कमांडो और महिला वार्ड समिति कुंवर सिंह चौहान एवं नगरवासी और समस्त थाना स्टाफ उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button