छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 16 नवम्बर को

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 16 नवम्बर को 
नारायणपुर 03 नवम्बर 2020 – कलेक्टर श्री अभिजीत ंिसह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक 16 नवम्बर को शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। उक्त बैठक में किसान क्रेेडिट कार्ड की प्रगति, शासकीय ऋण योजना अंतर्गत  बैंको को लक्ष्य आबंटन की समीक्षा, शासकीय ऋण योजनाओं में प्रगति की समीक्षा, एनआरएलएम, एनयूएलएम, पीएमईजीपी, एमएमवायएसवाय, अंत्यावसायी विकास निगम, कृषि, पशुपाल, मत्स्य विभाग, पीएम मुद्रा लोन की लक्ष्य एवं प्राप्ति पर समीक्षा की जायेगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, एपीवाय, प्रधानमंत्री जनधन योजना, अंतर्गत खातों का मोबाईल एवं आधार सीडिग, मनरेगा भुगतान संबंधी नगद खाते के माध्यम से भुगता , आरसेटी द्वारा दिये जाने वाले प्रशिक्षण की समीक्षा के साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी। बैठक में बैंको एवं शासकीय विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने कहा गया है। 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button