छत्तीसगढ़

Kondagaon: शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन अपनी मांगों को लेकर कर रहा धरना प्रदर्शन

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के द्वारा आंदोलन का शंखनाद किया जा चुका है कोरोनावायरस की आड़ में मितव्ययिता के नाम पर सरकार के द्वारा कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ता, सातवें वेतनमान का एरियर, अनुकंपा नियुक्ति पर रोक लगाकर कर्मचारियों की अनदेखी किया जा रहा है। शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान समस्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा दिनांक 02/11/2020 को दो दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया।

उल्लेखनीय है कि कोंडागांव जिला मुख्यालय के चौपाटी स्थल में सोमवार को शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के द्वारा अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया और मुख्य मार्ग से रैली की शक्ल में जिला कार्यालय पहुँचकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया। लिपिकों द्वारा वेतन विसंगति दूर करने की मांग को इस आंदोलन में प्रथम स्थान पर रखा गया है इसके अतिरिक्त पुरानी पेंशन बहाली, कोरोना से मृतकों कर्मचारियों के लिए 50 लाख का अनुदान, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित विभिन्न वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों के हितैषी कुल 11 सूत्री मांगों के लिए आंदोलन किया जा रहा है। यदि समय रहते मांग पूरी नहीं होती है तो दीपावली के बाद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की बात फेडरेशन पदाधिकारियों ने कही है।

http://sabkasandesh.com/archives/83055

http://sabkasandesh.com/archives/83035

http://sabkasandesh.com/archives/82995

http://sabkasandesh.com/archives/82638

http://sabkasandesh.com/archives/82186

http://sabkasandesh.com/archives/82519

Related Articles

Back to top button