kondagaon: शिक्षाकर्मी प्रथा समाप्त, संविलियन शिक्षकों का किया गया सत्कार

अधिकारों की मांग एवं एनपीएस पर प्रतिकार स्वरूप पोस्टकार्ड लेखन
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोंडागांव द्वारा 01 नवंबर 2020 को संपूर्ण संविलियन के साथ शिक्षाकर्मी प्रथा समाप्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के प्रति आभार व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कोण्डागांव के जिलाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह ने बताया कि जिला में व्याख्याता एलबी टी – 265, ई- 41, शिक्षक एलबी टी- 26, सहायक शिक्षक एलबी टी-183, ई – 14 कुल 529 शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय संवर्ग का शिक्षा विभाग में संविलियन किया गया। संविलियन प्राप्त शिक्षा कर्मियों को शिक्षा विभाग में संविलियन होने पर प्रतिकात्मक रूप से पद्मा पांडे एवं हेमन्त कुमार मरकाम व्याख्याता को पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर लगातार शासन का ध्यान अपनी लंबित समस्यों की ओर आकृष्ट कराया जा रहा है। पर अभी तक हम 22 वर्षों की सेवा के बाद भी समस्या मुक्त नहीं हो पा रहे हैं। शासन द्वारा लगातार हमारी समस्याओं को नजर अंदाज किया जा रहा है। शांतिपूर्ण सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के पास हम अपनी समस्याओं को निरंतर रख रहे हैं, परंतु हमे आशानुरूप सफलता नही मिल रही है। अब समय आ गया है कि हम धीरे-धीरे अपनी समस्याओं को लेकर सड़क की लड़ाई तक पहुँचाएं।
इसी कड़ी मे 01 नवम्बर 2020 को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा सत्कार, अधिकार और प्रतिकार दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष संजय शर्मा के निर्देशानुसार ब्लाक इकाई एवं जिला इकाई के संयुक्त तत्वाधान में कोण्डागांव तथा विकास खंड बड़ेराजपुर, माकड़ी, केशकाल एवं फरसगांव में अलग-अलग तरिके से सत्कार, अधिकार व प्रतिकार दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में 01 नवम्बर को संविलियन होने वाले शिक्षकों का सम्मान/सत्कार किया गया। विभिन्न लंबित मांगो क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित महंगाई भत्ता, दो वर्ष से अतिरिक्त सेवा के लिए वेटेज, आदि को फिर से सार्वजनिक करके अधिकार दिवस और पुरानी पेंशन बहाली तथा नई पेंशन को हटाने के लिए प्रतिकार दिवस मनाया गया तथा पुरानी पेंशन बहाली करने के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अभियान के तहत प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड में पत्र लेखन कर प्रेषित किया गया। उक्त मांगो को प्रिंट मिडिया, सोशल मिडिया के माध्यम से शासन का ध्यानाकर्षण कराया गया I
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रकांत ठाकुर, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ मालती ध्रुव, जिला सचिव संजय कुमार राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष मन्नाराम नेताम, जिला उपाध्यक्ष नरेश ठाकुर, लीना तिवारी, इरसाद अंसारी, प्रभाकर सिंह, अमलेश बारले, अशोक साहू, अनूप विश्वास, पदमा पांडे, जी रामेश्वर राव, कमलेश्वर कुमेटी, हेमंत कुमार मरकाम, बृजेश तिवारी, हितेश श्रीवास सहित पदाधिकारी गण एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।
http://sabkasandesh.com/archives/83035
http://sabkasandesh.com/archives/82980
http://sabkasandesh.com/archives/82986
http://sabkasandesh.com/archives/82995
http://sabkasandesh.com/archives/82638
http://sabkasandesh.com/archives/82519
http://sabkasandesh.com/archives/82186
http://sabkasandesh.com/archives/82159
http://sabkasandesh.com/archives/81944