भिलाई महिला समाज की सदस्यों को रक्षा किट का वितरण

भिलाई / महिला समाज की सेक्टर-6 स्थित षक्ति केन्द्र, दस्ताना ईकाई में आज 29 अक्टूबर, 2020 को प्रातः आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में इंडियन रेडियोलॉजी एवं इमेजिन संस्था के सहयोग से पूरे भारत वर्ष में चलाये जा रहे स्तन कैसर के प्रति सजगता के लिये रक्षा अभियान के तहत ‘‘रक्षा किट’’ का वितरण किया गया। इस अवसर पर भिलाई महिला समाज की उपाध्यक्ष डॉक्टर (श्रीमती) प्रतिभा ईस्सर, उपाध्यक्ष श्रीमती स्वागता बिस्वास, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना सहगल, संयंत्र की संयुक्त निदेषक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉक्टर (श्रीमती) लता देवांगन ने रक्षा किट का वितरण किया। इस अवसर पर भिलाई महिला समाज की अन्य पदाधिकारीगण सदस्य और महिला सदस्य उपस्थित थी।
इंडियन रेडियोलॉजी एवं इमेजिन संस्था द्वारा पूरे भारत वर्ष में रक्षा अभियान का संचालन हर राज्य में किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक राज्य में समन्वयक (कॉर्डिनेटर) नियुक्त किए गए हैं। छत्तीसगढ़ से डॉक्टर प्रतिभा ईस्सर, विभागाध्यक्ष (रेडियोलॉजी), पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सेक्टर-9 को चुना गया है। अक्टूबर महीने को पूरे विष्व में स्तन कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस कड़ी में भिलाई महिला समाज की सदस्य बहनों को रक्षा किट का वितरण किया गया और उन्हें इसके बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। साथ ही सभी सदस्य बहनों को कोराना के प्रति सजगता, मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाये रखना और हाथों को साबुन से धोने की सलाह भी दी गई।
इस अवसर पर डॉक्टर प्रतिभा ईस्सर ने स्तन कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह महिलाओं में पाये जाने वाला सबसे ज्यादा कैंसर है। इस कैसर का हर 8 में से एक महिला में होने का डर बना रहता है। औसतन 50 से 70 साल की महिलाओं में ज्यादा पाये जाने की संभावना बनी रहती है। आजकल यह 30 से 50 साल की उम्र की महिलाओं में भी दिखलाई पड़ने लगा है। प्रारंभिक जानकारियों व जांच