छत्तीसगढ़

Kondagaon: भुपेश सरकार को जगाने जगदलपुर के भाजपा पार्षद धनसिंह नायक निकले पदयात्रा पर रायपुर

कोंडागांव। राज्य सरकार के वादाखिलाफ़ी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जगदलपुर निगम के जवाहर नगर वार्ड के पार्षद धनसिंह नायक 25 तारीख के शाम को जगदलपुर से रायपुर के लिये पदयात्रा कर राज्यपाल को ज्ञापन पत्र देने निकले। इस बीच पदयात्रा करते हुए सुबह 9 बजे कोंडागांव पहुचे। जहाँ भाजपा जिलाअध्यक्ष दिपेश अरोरा के साथ उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्षद धनीराम का फ़ुलमाला से स्वागत किया गया। धनसिंह ने भुपेश सरकार वादाखिलाफ के 6 सुत्रीय मांग को लेकर पदयात्रा कि शपथ को लेकर राज्यपाल से मिलकर सोई हुई सरकार को जगाने के लिये अकेले निकलकर जो हिम्मत दिखाई है उसकी बहुत सरहाना करते हुये दीपेश अरोरा ने कहा कि पूरा भाजपा परिवार धनसिंह के साथ कदम से कदम मिलने खड़ी है। आने वाले समय मे इस तरह कि पदयात्रा शुरू कर सोई हुई भुपेश सरकार को जगाने के लिये, धान खरीदी, शराबबन्दी, बेरोजगारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पदयात्रा शुरू कर आंदोलन किया जाएगा।

http://sabkasandesh.com/archives/82213

http://sabkasandesh.com/archives/82186

http://sabkasandesh.com/archives/82159

http://sabkasandesh.com/archives/82138

http://sabkasandesh.com/archives/81944

Related Articles

Back to top button