खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईमनोरंजन

बॉलीवुड के शो मैन डायरेक्टर सुभाष घई आज भिलाई में

भिलाई। बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले निर्देशक सुभाष घई आज भिलाई आ रहे है। श्री घई दोपहर 1 बजे भिलाई तीन के शांति नगर में मुक्ता ए टू सिनेमा का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे ओर प्रदेश के लोक स्वास्थ्य मंत्री गुरू रूद्र कुमार विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। डायरेक्टर श्री घई गुरूवार 5 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे मुंबई से फ्लाईट से रायपुर पहुंचे और उसके बाद वे सडक मार्ग से भिलाई आयेंगे और मुक्ता ए टू सिनेमा का शुभारंभ करने के बाद वे वापस मुंबई लौट जायेंगे। इस दौरान वे पत्रकारों से चर्चा करेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button