ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा गजबे ने प्रदेश वासियों को विजयादशमी पर्व पर शुभकामनाएं दीं
नंदिनी अहिवारा से राकेश जसपाल अहिवारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा गजबे और महामंत्री श्रीमती मंजूषा यादव ने प्रदेश वासियों को विजयादशमी के पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी, और अपने विचार रखे,,
विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है दशहरा पर वह हमें सत्य के मार्ग पर चलने की हिम्मत और साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाइयां क्यों ना हो विजय सदा सत्य की होती है। भगवान श्रीराम के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें एक आदर्श जीवन जीने की सीख देता है यह उत्सव हमें याद दिलाता है कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं उनकी सदैव जीत होती है। यही वह दिन था जब भगवान श्रीराम ने रावण को परास्त किया था वही मां दुर्गा ने महिषासुर का अंत कर देवताओं और मनुष्यों को उनके अत्याचार से मुक्ति दी थी यह दिन रोशनी के त्योहार दीपावली की तैयारी की शुरुआत का भी प्रतीक है
आज पूरे विश्व के समक्ष कोरो ना संकट की चुनौती है इस संकट पर विजय पाने के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का स्वयं पालन करने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की जरूरत है।