छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया गौठानों का निरीक्षण गौठानों को आजीविका हेतु मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित करने के दिये निर्देश

कलेक्टर ने किया गौठानों का निरीक्षण
गौठानों को आजीविका हेतु मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित करने के दिये निर्देश
नारायणपुर, 19 अक्टूबर 2020 कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने नारायणपुर विकासखंड के ग्राम रेमावंड, कुढ़ारगांव, तुरठा, कोचवाही और पालिका अंतर्गत संचालित गौठानों का बीते दिन औचक निरीक्षण करने पहुंचे। कलेक्टर ने गौठान में समिति द्वारा क्रय किये गोबर से महिला स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किये जा रहे जैविक खाद निर्माण का जायजा लिया और खाद के उत्पादन की जानकारी ली। कार्यरत महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से गोबर की उपलब्धता के अनुरूप तैयार किये जा रहे वर्मी टैंक, उसकी क्षमता एवं भविष्य की आवश्यकता के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल देव भी साथ थे। 
कलेक्टर श्री सिंह ने गौठान में पशुओं को लाने एवं पैरा की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंनें सचिवों को खरीफ फसल के धान कटाई के बाद पर्याप्त पैरा की व्यवस्था करने सहित पीने के पानी एवं चारागाह में चारा की व्यवस्था करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गौठानों को आजीविका हेतु मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वर्मी टैंक के निर्माण में हो रहे विलंब पर नाराजगी व्यक्त की।  तुरठा में स्वीकृत पीडीएस गोडाउन के निर्माण कार्य को देखा एवं कार्य स्थल पर मस्टररोल नहीं होने के कारण रोजगार सहायक के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये

Related Articles

Back to top button