जम्मू नगर निगम के चेयरमैन एवं भाजपा वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने पार्षद अजय गुप्ता के साथ
जम्मू नगर निगम के चेयरमैन एवं भाजपा वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने पार्षद अजय गुप्ता के साथ गांधी नगर विधानसभा के क्षेत्र वार्ड नंबर 52, प्रीत नगर में गली व नालियों का कार्य शुरू करवाया। बलोरिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में देश को एक नई दिशा देने का काम किया है। भाजपा पार्टी का मुख्य उद्देश्य पूरी ईमानदारी से समान रूप से हर क्षेत्र का विकास कार्य करवाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा ने नगर निगम का पदभार संभाला है तब से विकास कार्यों में और तेजी आयी है। जम्मू नगर निगम द्वारा शहर के अंतर्गत वार्डों को मॉडर्न वार्ड बनाने का प्रयास जारी है। नगर निगम लोगों को कोरोना काल में भी हर प्रकार की बुनियादी सुविधा देने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रहा है। जिस तरह पार्षद अजय गुप्ता वार्ड के लोगों की विकास संबंधित कार्य करवा रहे वह सराहनीय कार्य है। वही स्थानीय पार्षद अजय गुप्ता ने चेयरमैन बलोरिया का अपनी वार्ड में स्वागत करते हुए कहा कि वह लोगों की विकास समबंधी समस्याओं का समाधान कर रहे है। वार्ड नंबर 52 में लगातार विकास का काम जारी है और जल्द ही क्षेत्र के सभी विकास कार्य का निर्माण भी चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। बाद में बलोरिया की अध्यक्षता में गंग्याल पार्क में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के स्थानीय व गणमान्य लोग शामिल हुए। बताते चलें कि जम्मू नगर निगम के चेयरमैन व वार्ड नंबर 56 के पार्षद बलदेव सिंह बलोरिया गंग्याल के लोगों में वॉकिंग के प्रति जागरूकता फैलाने में जी-जान से जुटे हुए हैं। उनकी इस पहल को ना सिर्फ पुरषों, बल्कि महिलाओं और बुजुर्गों का भी समर्थन मिल रहा है। इस बैठक में गंग्याल मॉर्निंग वाकर एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसमे राजीव शर्मा को वॉकर एसोसिएशन का अध्यक्ष, बलवान सिंह को महासचिव और अभिनन्दन शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बलोरिया ने नव नियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई. एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकार का काम है लोगों को पार्क, सामुदायिक हालों आदि का निर्माण करके देना है जबकि इन कार्यों का रखरखाव स्थानीय लोगों को करना है। इसी मकसद के साथ इस एसोसिएशन का गठन किया गया है। ताकि क्षेत्र की सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा हो सकें।